{"_id":"6a05db7fc038df14e1021552","slug":"video-dm-arrives-in-naugarh-to-assess-storm-damage-directs-compensation-within-24-hours-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"आंधी से हुए नुकसान का आकलन करने नौगढ़ पहुंचे डीएम, 24 घंटे में मुआवजे के निर्देश; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से हुए नुकसान का आकलन करने नौगढ़ पहुंचे डीएम, 24 घंटे में मुआवजे के निर्देश; VIDEO
चंदौली में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बृहस्पतिवार को नौगढ़ तहसील के सुदूरवर्ती गांवों जमशोती, जयमोहनी, माझगावा, तिवारीपुर, तेन्दुहान सहित अन्य क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हाल ही में आई आंधी-तूफान से हुई क्षति का आकलन कराया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फसलों, मकानों, पेड़ों, बिजली व्यवस्था तथा अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परिवारों को आपदा से क्षति हुई है, उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत मुआवजा राशि 24 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भेजी जाए।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पेयजल व्यवस्था, टैंकर से पानी की उपलब्धता तथा गांवों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को शासन की ओर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी को आंधी-तूफान से नुकसान हुआ है तो वह तत्काल लेखपाल या उपजिलाधिकारी को सूचना दें, ताकि सत्यापन के बाद राहत राशि शीघ्र प्रदान की जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राहत वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, तहसीलदार राहुल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।