{"_id":"6a8eb73788c09a95d50eb821","slug":"video-decades-old-demand-of-farmers-met-cleaning-of-the-kharid-minor-canal-begins-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों की दशकों पुरानी मांग पूरी, खरीद माइनर की सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की दशकों पुरानी मांग पूरी, खरीद माइनर की सफाई शुरू
चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र के किसानों की दशकों पुरानी मांग आखिरकार धरातल पर उतरने लगी है। लंबे समय से गंदगी, सिल्ट और अतिक्रमण की चपेट में पड़े खरीद माइनर के जाम हिस्से की खुदाई व सफाई का कार्य बुधवार को शुरू करा दिया गया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खरीद माइनर का बड़ा हिस्सा लंबे समय से साफ न होने के कारण पानी का प्रवाह पूरी तरह प्रभावित था, जिससे सिंचाई और जल निकासी में गंभीर समस्या आ रही थी। किसान लगातार अधिकारियों को ज्ञापन देकर सफाई और अतिक्रमण हटाने की गुहार लगा रहे थे। चंद्रप्रभा प्रखंड के जेई हरीश कुमार ने बताया कि किसानों के निरंतर प्रयासों और मीडिया के सहयोग के फलस्वरूप ही यह सफाई कार्य संभव हो सका है। माइनर की सफाई शुरू होने पर किसान नेता विमल कुमार सिंह, बब्बू और धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की। किसान नेताओं ने मांग की है कि प्रशासन केवल कुछ हिस्सों की खुदाई तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे माइनर का सर्वे कराकर उसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करे। किसानों का मानना है कि माइनर दुरुस्त होने से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और बरसात में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।