फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shri Ram is born; welcomed with a shower of flowers.

Chandauli News: श्रीराम का हुआ जन्म, पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Fri, 18 Sep 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram is born; welcomed with a shower of flowers.
कंदवा। क्षेत्र के कंजेहरा गांव में बुधवार रात बिहार के गया से आए कलाकारों ने रामलीला के मंच पर भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया।
विज्ञापन

कलाकारों के सजीव अभिनय और संवाद ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रीराम का जन्म होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया।
रामलीला की दूसरी निशा की शुरुआत अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ और भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म के प्रसंग से हुई। कलाकारों ने श्रीराम के जन्म की परिस्थितियों और अयोध्या में छाई खुशियों का सुंदर चित्रण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन सिंह यादव ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने से समाज में प्रेम और भाईचारा मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम जन्म की लीला देखने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंचन में दशरथ की भूमिका धर्मेंद्र दीक्षित और राम की भूमिका शिवा ठाकुर ने निभाई। इस दौरान पिंटू सिंह, झम्मन गोंड, अनिल यादव, रणजीत सिंह यादव, रामानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed