फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Baba Kinaram's Chhathi was celebrated with great pomp

Chandauli News: धूमधाम से मनाई गई बाबा कीनाराम की छठी

Fri, 18 Sep 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Baba Kinaram's Chhathi was celebrated with great pomp
चहनिया। अघोराचार्य बाबा कीनाराम की जन्मस्थली रामगढ़ में लोलार्क षष्ठी पर बृहस्पतिवार को बाबा की छठी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया और महिलाओं ने सोहर गाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम बाबा कीनाराम मठ के व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह की देखरेख में हुआ। बाबा की गद्दी पर नए वस्त्र अर्पित करने के बाद हवन-पूजन किया गया।
ढोल-नगाड़ों के बीच बाबा की आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं के जयकारों से मठ परिसर गूंज उठा। ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने कहा कि बाबा कीनाराम के बताए मार्ग पर निस्वार्थ भाव से चलकर समाज और क्षेत्र को नई दिशा देने का प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर कुलदीप वर्मा, मिथलेश सिंह, अरविंद सिंह, धनंजय सिंह, प्रभुनारायण, हेमराज सिंह, शशि सिंह, अरुण सिंह, रणधीर सिंह, रुद्र प्रताप, अशोक मौर्या, अभय पीके, देवदत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed