फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young woman found injured after visiting shrine to light incense sticks.

Chandauli News: अगरबत्ती जलाने मजार पर गई युवती घायल मिली

Fri, 18 Sep 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Young woman found injured after visiting shrine to light incense sticks.
धानापुर। कस्बा स्थित जगनिया कब्रिस्तान के पास मजार पर अगरबत्ती लगाने गई युवती बृहस्पतिवार को गंभीर रूप से घायल मिली। युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मोहम्मद यूनिस की बेटी नजमा बेगम (18) बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे मजार पर अगरबत्ती लगाने के लिए गई थी। करीब 11 बजे वह मजार के अंदर घायल और बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले गए, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवती के सिर पर लाठी-डंडे से वार किए गए हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed