{"_id":"6aac4e3fd527c38e61067e1a","slug":"four-people-were-bitten-by-snakes-at-different-places-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154773-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अलग-अलग जगहों पर चार लोगों को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अलग-अलग जगहों पर चार लोगों को सांप ने डसा
विज्ञापन
नौगढ़। तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को चार लोगों को सांप ने डस लिया। परिजन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगढ़ ले गए, जहां एंटी-वेनम का डोज देने के उपचार किया गया। डॉक्टर गंगाराम ने बताया कि सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, चिकनी गांव निवासी श्यामलाल (40) खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहीं, बाघी गांव निवासी विमलेश कुमार घर के बाहर बैठे थे, तभी सर्प ने उन्हें डस लिया। नौगढ़ निवासी सुनील (12) को घर में बैठे समय सर्प ने डस लिया।
बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। इसी क्रम में भभुआ निवासी नेहा (18), जो रिश्तेदारी में आई थीं, घर में बैठी थीं। इसी दौरान सर्प ने उन्हें डस लिया। सभी घायलों को उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। चिकित्सा प्रभारी अवधेश पटेल ने ग्रामीणों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं। पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं, ताकि समय पर एंटी-वेनम देकर उसकी जान बचाई जा सके।