{"_id":"6a2034b620a7f192ff0ba624","slug":"video-contaminated-water-reaching-5000-homes-through-dilapidated-pipeline-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जर्जर पाइपलाइन से पांच हजार घरों तक पहुंच रहा दूषित पानी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पाइपलाइन से पांच हजार घरों तक पहुंच रहा दूषित पानी, VIDEO
नियामताबाद विकासखंड के दुलहीपुर क्षेत्र में पिछले कई महीनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। महाबलपुर स्थित लगभग 40 वर्ष पुरानी पानी टंकी से जुड़ी जर्जर पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से हजारों घरों में दूषित और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। स्थिति यह है कि क्षेत्र के लगभग पांच हजार घर स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने और मुख्यमंत्री पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
महाबलपुर जलापूर्ति योजना के तहत दुलहीपुर सहित आसपास के एक दर्जन गांवों में वर्षों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि जल जीवन मिशन के अंतर्गत नई पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन पुरानी पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त होने से नालों का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है। इसके कारण घरों तक पहुंचने वाला पानी दूषित और बदबूदार हो गया है, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।