{"_id":"6aba89ea90703162cb03d315","slug":"video-congress-stages-sit-in-over-vote-theft-allegations-effigy-of-election-commissioner-burnt-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का धरना, निर्वाचन आयुक्त का फूंका पुतला;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का धरना, निर्वाचन आयुक्त का फूंका पुतला;video
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:08 PM IST
Link Copied
वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली और शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए निर्णयों की समीक्षा कराने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से लगातार उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे को लेकर अब सामने आए दस्तावेजों और रिपोर्टों ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर बने रहने से निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच अविश्वास पैदा हुआ है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।