फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Alumni will witness a glorious 150-year journey.

Chandauli News: 150 साल की गौरवशाली यात्रा के साक्षी बनेंगे पुरातन विद्यार्थी

Mon, 28 Sep 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Alumni will witness a glorious 150-year journey.
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक और दो अक्तूबर को पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें वर्ष 1965 से 2025 तक के पुरातन विद्यार्थी शामिल होंगे। देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे पूर्व विद्यार्थी विद्यालय से जुड़ी अपनी यादें और अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त डॉ. निर्मलजीत सिंह कलसी होंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विद्यार्थी एयर मार्शल कीर्ति शेखर चतुर्वेदी और डीआरएम उदय सिंह मीना मौजूद रहेंगे। रविवार को विद्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे स्कूल एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समारोह में पुरातन विद्यार्थियों और पूर्व शिक्षकों का सम्मान होगा। पुरा छात्र विद्यालय से जुड़ी यादें और अनुभव साझा करेंगे। पूर्व प्राचार्य एवं समारोह के सचिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा के पास 150 दीप जलाकर विद्यालय की 150 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed