फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Romance began on Instagram; woman dies after consuming poison following marriage.

Chandauli News: इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्रेम, शादी के बाद जहर खाने से महिला की मौत

Mon, 28 Sep 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Romance began on Instagram; woman dies after consuming poison following marriage.
मोहनिया। भभुआ थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव में शनिवार की शाम जहर खाने से चंचला कुमारी (22) की मौत हो गई। वह पहड़िया गांव निवासी अमित पासवान की पत्नी थी। घटना के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतका के बहनोई गयाजी निवासी धीरज पासवान ने बताया कि करीब एक साल पहले चंचला और अमित के बीच इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी हो गई। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज को लेकर चंचला को पति, सास, ससुर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग प्रताड़ित करने लगे। शनिवार शाम करीब छह बजे मायके वालों को चंचला के जहर खाने की सूचना मिली।
विज्ञापन

परिजन पहड़िया गांव पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिली। मृतका के ससुर व अधिवक्ता रामजी पासवान ने कहा कि शनिवार को उनका बेटा ई-रिक्शा चलाने गया था। इसी दौरान चंचला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed