Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Chandauli News
›
VIDEO : Chandauli police busted ganja smuggling, ganja worth ten lakhs recovered in Naugarh, two smugglers arrested
{"_id":"66f2bbe57735e77332028694","slug":"video-chandauli-police-busted-ganja-smuggling-ganja-worth-ten-lakhs-recovered-in-naugarh-two-smugglers-arrested","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली पुलिस ने गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया, नौगढ़ में दस लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली पुलिस ने गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया, नौगढ़ में दस लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
नौगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है और दस लाख का गांजा पकड़ा है। नौगढ़ सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि रात में मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पिकअप वैन पर अवैध गांजा लादकर बिहार से मथुरा जाने वाले हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर चकरघट्टा बॉर्डर के पास कहुअवा घाट पुल पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान शाहपुर-मगरही मार्ग से एक तेज रफ्तार पिकअप वैन आती दिखी। पुलिस ने जब वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक तेजी से नौगढ़ की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और पकड़े जाने पर जब वैन की तलाशी ली गई तो 85 किलो 220 ग्राम गांजा मिला। बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान नागेंद्र कुमार (निवासी नगलारुंध, थाना हाथरस जंक्शन) और श्रवण कुमार (निवासी डूमरकोन, थाना अधौरा, जिला कैमूर, भभुआ बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे कई सालों से बिहार के अधौरा इलाके से गांजा खरीदकर मथुरा के मठों में सप्लाई करते आ रहे थे। इसके अलावा वे गांजे के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर अन्य जगहों पर भी बेचते थे। तस्करी से होने वाली कमाई से वे अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस ने फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर फरार तस्कर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि गांजे की सप्लाई के लिए कौन-कौन से और रास्तों का इस्तेमाल किया जाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।