{"_id":"6af61f22c3a84cfccb02a0a7","slug":"no-space-in-the-general-coach-chandauli-news-c-189-1-svns1010-157591-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जनरल कोच में जगह नहीं, बाथरूम में बैठकर बिहार जा रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जनरल कोच में जगह नहीं, बाथरूम में बैठकर बिहार जा रहे यात्री
विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शौचालय में बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। छठ महापर्व पर घर पहुंचने की ऐसी मजबूरी कि ट्रेन में सीट तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है। नतीजतन यात्रियों को बाथरूम में बैठकर सफर करना पड़ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर जनरल टिकट लेकर सफर कर रहे यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। छठ पर परिवार के बीच पहुंचने की चाह में लोग जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
छठ पर्व को लेकर दिल्ली, मुंबई और देश के दूसरे हिस्सों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में बिहार लौट रहे हैं। डीडीयू जंक्शन बिहार जाने वाली ट्रेनों का प्रमुख पड़ाव होने के कारण यहां यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ट्रेनों के जनरल कोच में पहले से ही क्षमता से अधिक यात्री सवार हो रहे हैं। ऐसे में बाद के स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
बिहार निवासी सुनील और अशोक ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली से यात्रा शुरू की थी। छठ पर घर पहुंचने के लिए ट्रेन पकड़ी, लेकिन जनरल कोच में उन्हें बैठने की जगह नहीं मिली। काफी देर तक खड़े रहने के बाद दोनों बाथरूम में बैठकर सफर करने को मजबूर हुए।
यात्रियों का कहना है कि छठ पर्व हर साल आता है और इस दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ना पहले से तय रहता है। लोगों ने रेल प्रशासन से बिहार के प्रमुख शहरों और स्टेशनों के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने तथा मौजूदा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने की मांग की है।