Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chhath 2026 Despite claims of Ganga cleaning filth from drains remains at ghats in chandauli

छठ 2026: गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी, छठ पर हजारों महिलाएं करेंगी स्नान

Fri, 13 Nov 2026 12:48 PM IST
Pragati Chand सुभाष मौर्य, संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली।
सुभाष मौर्य, संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 13 Nov 2026 12:48 PM IST
सार

चंदौली जिले में एक तरफ छठ पूजा की तैयारी चल रही, वहीं दूसरी ओर घाटों पर नालों की गंदगी बह रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि छठ पूजा पर हजारों महिलाएं गंगा के पानी में स्नान करेंगी। 

विज्ञापन
Chhath 2026 Despite claims of Ganga cleaning filth from drains remains at ghats in chandauli
घाटों पर नालों की गंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ छठ महापर्व की तैयारियां चल रही हैं तो दूसरी तरफ गंगा में गिर रहे नालों का गंदा पानी पर्व की पवित्रता और नदी की स्वच्छता पर सवाल खड़े कर रहा है। पड़ाव के बहादुरपुर से अवधूत भगवान राम घाट तक महज 500 मीटर के दायरे में चार स्थानों पर नालों का पानी सीधे गंगा में गिर रहा है।

विज्ञापन


वाराणसी और चंदौली जिले की सीमा पर स्थित बहादुरपुर सहित आसपास के करीब 12 गांवों के लोग अवधूत भगवान राम घाट से लेकर बहादुरपुर तक गंगा किनारे छठ पूजा करते हैं। पर्व के दौरान यहां हजारों श्रद्धालु जुटते हैं। इनमें तीन हजार से अधिक महिलाएं व्रत रखकर गंगा में स्नान और पूजन करती हैं। हालांकि, घाट तक पहुंचने से पहले ही गंगा किनारे कई जगह नालों का गंदा पानी नदी में गिरता दिखाई देता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, चार नालों के जरिये आसपास का गंदा पानी सीधे गंगा में पहुंच रहा है। इनके पानी को रोकने, शोधित करने अथवा दूसरी जगह ले जाने के लिए कोई स्थायी इंतजाम नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि करीब तीन दशक पुरानी है। इतने लंबे समय में कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन नालों के पानी के निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी। जिससे रोजाना नालों का पानी गंगा में मिल रहा है। 

व्रती महिलाएं इसी जल में स्नान करती हैं। पूजा में इस्तेमाल होने वाले फल और अन्य सामग्री को भी गंगा के पानी से धोया जाता है। ऐसे में गंदे पानी का सीधे नदी में गिरना श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता है।

वहीं जल निगम वाराणसी के एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि गंगा में गिर रहे नाले को रोकने के लिए योजना बनाई जा रही है। गंगा उस पार बड़ा सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट भी बन रहा है। जिससे काफी हद तक समस्या का समधान होगा।  

वाराणसी-चंदौली में 76 में से 31 नाले नहीं हुए टैप
एनजीटी की रिपोर्ट में स्टॉर्म वाटर ड्रेन और गंगा की सहायक नदी असि में अवैध टैपिंग को पर्यावरणीय कानूनों का उल्लंघन बताया गया था। ट्रिब्यूनल में सुनवाई के दौरान राज्य कार्ययोजना में सामने आया कि वाराणसी और चंदौली जिलों में कुल 76 नाले गंगा और वरुणा नदियों में गिरते हैं। इनमें से 31 नालों की टैपिंग अब तक पूरी नहीं हुई है। इसके चलते बड़ी मात्रा में बिना शोधित सीवेज सीधे नदियों में पहुंच रहा है।

तीन दशक से समस्या, समाधान का इंतजार
बहादुरपुर से अवधूत भगवान राम घाट तक गंगा किनारे नालों का गिरना केवल छठ पर्व तक सीमित समस्या नहीं है। यह पूरे वर्ष नदी की स्वच्छता र को प्रभावित करने वाला मामला है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग नालों का सर्वे कराएं। उनके पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए और जहां संभव हो, वहां सीवेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाए। साथ ही, छठ पर्व से पहले घाटों के आसपास गंदे पानी के सीधे प्रवाह को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

क्या बोलीं महिलाएं

यहां हर साल बड़ी संख्या में हम लोग छठ करने आती हैं। गंगा किनारे नालों का पानी गिरने से भीषण बदबू आती है। उसी पानी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देना पड़ता है। प्रशासन को पर्व से पहले इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। -गुड़िया, रतनपुर

वर्षों से नालों का पानी गंगा में गिर रहा है। पर्व के समय हजारों महिलाएं यहां आती हैं। प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान कराना चाहिए। -राजकुमारी सिंह, कैलाशपुरी

छठ में गंगा स्नान और अर्घ्य का विशेष महत्व है। हम पूजा में हर चीज की शुद्धता का ध्यान रखते हैं। ऐसे में गंगा में गंदा पानी गिरना ठीक नहीं है। आसपास के गांवों की तीन हजार से ज्यादा महिलाएं यहीं पूजा करती हैं। -नीरू शर्मा, मढ़िया

गंगा को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की है। नालों का पानी सीधे नदी में नहीं जाना चाहिए। छठ से पहले इसकी रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। -नीलम सिन्हा, यूरोपियन कॉलोनी

अधिकारी बोले
गंगा किनारे गिरने वाले बड़े नाले वाराणसी परिक्षेत्र में आते हैं। अपने ग्रामीण क्षेत्र बहादुरपुर आदि से छोटे-छोटे दो नाले गिरते होंगे। इसकी जांच कराकर समाधान कराया जाएगा। -अविनाश कुमार, डीपीआरओ, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed