चंदौली पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 मुकदमों से संबंधित 530.810 किलोग्राम गांजा और 0.320 ग्राम हेरोइन नष्ट कर दी। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थ की कीमत करीब दो करोड़ तीन लाख रुपये है। न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि विभिन्न थानों में दर्ज 11 मुकदमों में बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की प्रक्रिया मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में की गई। पर्यावरण मानकों का ध्यान रखते हुए मादक पदार्थों को फैक्ट्री की भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया। ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस की ओर से न्यायालय के आदेश के क्रम में जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश चंद्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा, डीसीआरबी प्रभारी निरीक्षक और विधिक समिति के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।