{"_id":"676aebed56c16388d103094e","slug":"uk-girl-cheated-735-lakhs-in-the-name-of-help-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-127055-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यूके की लड़की ने मदद के नाम पर ठग लिए 7.35 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यूके की लड़की ने मदद के नाम पर ठग लिए 7.35 लाख
बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरूगंज निवासी गौरव पोसवाल को फेसबुक पर यूनाइटेड किंगडम की एक युवती से चैट करना भारी पड़ गया। आरोपी शातिर युवती ने अपने अन्य साइबर ठगों के साथ मिलकर पीड़ित से करेंसी एक्सचेंज के नाम पर 7.35 लाख रुपये की नकदी ठग ली। पीड़ित ने जब मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित गौरव पोसवाल ने थाना साइबर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 11 दिसंबर 2023 को सोशल साइट फेसबुक पर यूनाईटेड किंगडम (यूके) की एक युवती नेलशन से उनकी बातचीत शुरू हुई थी। दो-तीन दिन बातचीत के बाद युवती ने खुद को शिपिंग कंपनी में इंजीनियर और अपने माता-पिता के सरकारी जॉब में होने की जानकारी दी। युवती ने कहा कि वह भारत घूमने के लिए आना चाहती है। 21 दिसंबर 2023 को युवती ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर बताया कि वह भारत आ रही है। 22 दिसंबर 2023 को पूनम नाम की महिला ने उनके नंबर पर कॉल कर बताया कि उसकी मित्र मुंबई एयरपोर्ट पर है, जिनके पास कैश नहीं है। एक चेक है, जिसे कैश कराने अथवा मुद्रा बदलने के लिए फीस देनी होगी। महिला ने उन पर दबाव बनाकर 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित के अनुसार इसके बाद उनसे टैक्स एवं अन्य खर्चे आदि के नाम पर कुल 7.35 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। लगातार रुपये ट्रांसफर कराए जाने पर उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया गया। वहां से उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।