फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Canter truck rams into a stationary truck; Canter driver dies

Bulandshahar News: खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, कैंटर चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Canter truck rams into a stationary truck; Canter driver dies
गुलावठी दुर्घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद
गुलावठी। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 334 पर सैकड़ा पीर के पास बुधवार तड़के खड़ ट्रक में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक अंकित चौहान (30) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक और कैंटर को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि नेशनल हाईवे 334 पर सैकड़ा पीर के पास खराब होने के कारण ट्रक सड़क पर खड़ा था। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे बुलंदशहर की ओर से हापुड़ की ओर जा रही कैंटर सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गांव क्वारसी जनपद अलीगढ़ निवासी कैंटर चालक अंकित चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव केबिन में फंस गया।
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से कैंटर के केबिन को तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। जेसीबी की मदद से ट्रक और कैंटर को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। सीओ ने बताया कि संभवत: कैंटर चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मौके से ट्रैक और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed