फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bodies of two friends found hanging from a tree by a single noose in Bulandshahr

बुलंदशहर: पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले दो दोस्तों के शव, दहशरा मेला देखने के लिए निकले थे, मची चीख-पुकार

Wed, 21 Oct 2026 11:23 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 21 Oct 2026 11:23 PM IST
सार

 विसुंधरा में बुधवार को प्रियांशु और सुमित के शव एक ही फंदे से लटके मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Bodies of two friends found hanging from a tree by a single noose in Bulandshahr
दो मौतों से मची चीख-पुकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव विसुंधरा के जंगल में बुधवार की देर शाम दो दोस्तों के शव पेड़ से एक ही फंदे से लटके मिले। दोनों दोस्त मंगलवार की शाम घर से पास के गांव में दहशरा मेला देखने के लिए कहकर गए थे। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे थे। परिजन पुलिस को जानकारी दिए बिना ही दोनों दोस्तों की तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर परिवार और गांव में मातम छा गया। परिवार के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं, सीओ सिटी प्रखर पांडेय, पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच कर साक्ष्य जुटाए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

क्षेत्र के गांव  विसुंधरा निवासी कृष्ण गोपाल ठाकुर ने बताया कि उनका पुत्र प्रियांशु (20 वर्ष) और मोहल्ला निवासी  सुमित (21 वर्ष) नोएडा की यामहा कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों नोएडा में एकसाथ ही रहते थे।  दोनों दोस्त दशहरा पर्व की छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे। बताया कि पास के गांव औलीना में दशहरा का बड़ा मेला लगता है। दोनों मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से मेला देखने के लिए कहकर गए थे। देर रात तक दोनों वापस नहीं लौटे तो दोनों के परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वह पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों की तलाश कर रहे थे। बुधवार की शाम करीब सात बजे  प्रियांशु और सुमित के शव विसुंधरा गांव निवासी हरेंद्र के खेत में शीशम के पेड़ से एक ही फंदे  से लटका होने की सूचना मिली। वहां, से गुजर रहे राहगीर ने दोनों को फंदे से लटका देख उन्हें सूचना दी। सूचना पर  दोनों के परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर  पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही फंदे से लटके थे दोनों के शव
परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्तों के शव एक ही रस्सी के दो अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे। गले में बंधी रस्सी दोनों के पेट से भी बंधी थी।  दोनों घुटने जमीन पर छू रहे थे। जिसको लेकर परिजन आत्महत्या किए जाने पर सवाल उठा रहे हैं। दोनों के पैरों में चप्पलें भी पहन रखी थी। दोनों के मोबाइल सुमित की जेब में स्विच ऑफ रखे हुए मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान प्रियांशु की जेब से पर्स बरामद हुआ है।लेकिन उसमें पैसे गायब मिले है।जबकि सुमित की जेब से मात्र बीस रुपए ओर गुटखा बरामद हुआ है।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसी के बाद तय होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।दोनों मृतकों की फैमिली का कहना है कि वे सुसाइड नहीं कर सकते। क्योंकि सुसाइड करने की कोई वजह नहीं थी। दोनों एक दिन पहले तक बेहद खुश थे। बिना तनाव के नोएडा में नौकरी कर रहे थे। फैमिली से भी कोई ऐसी बात शेयर नहीं की, जिससे ऐसा लगा हो कि वे तनाव में थे। इसलिए परिजनों का मानना है कि यह हत्या हो सकती है। 

विज्ञापन

दो दोस्तों के शव फंदे पर लटके हुए मिले है। प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  - प्रखर पांडेय, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed