{"_id":"69dd050c14e087c06b0e6347","slug":"video-underground-drainage-and-cc-roads-to-be-constructed-at-cost-about-3-crore-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"3.50 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड नाली व सीसीरोड का होगा निर्माण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.50 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड नाली व सीसीरोड का होगा निर्माण, VIDEO
नगर के वार्ड नंबर उत्तर फटका शीतला माता मंदिर से ईदगाह तक नगर पंचायत की ओर से 3.50 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। चेयरमैन निर्मला सोनकर ने सोमवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बताया कि नगर पंचायत की ओर से वार्ड में जलनिकासी के लिए अंडरग्राउंड नाली, पेयजल, सीसीरोड और प्रकाश व्यवस्था का काम कराया जाएगा। निर्माण कार्य सीवर जल निकास योजना के तहत होगा।
नईबाजार नगर में अधिकांश सड़कें जर्जर अवस्था में संकरी गलियों से लेकर चौड़ी सड़कों पर अक्सर बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या भी होती है। नगर पंचायत की नालियां काफी पुरानी हो गई हैं। जिससे ओवरफ्लो होता है। करीब 20-25 साल पहले बनी नालियां जर्जर होने के साथ पेयजल पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिससे कई बार लोगों ने गंदा पानी आने की शिकायत दर्ज कराई है। जिसको देखते हुए नगर पंचायत की ओर से नगर में अंडरग्राउंड नाली निर्माण के साथ-साथ पेजयल की समस्या का समाधान किया जाना है। इसके अलावा सीसीरोड व प्रकाश को लेकर प्रस्ताव बनाया गया है। जिसकी स्वीकृति के बाद चेयरमैन निर्मला सोनकर ने 3.50 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया। कहा कि वार्ड में कई स्थानों पर नालियों पर अतिक्रमण है। जिससे जल निकासी प्रभावित होती हैं। परियोजना से नई बाजार की सुंदरता बढ़ेगी और यह समस्याओं का समाधान भी होगा। मौके पर लालता सोनकर, सभासद रिंकू सोनकर, पीटर सोनकर, विशाल सोनकर, हसनैन, परमानंद मौर्य, सुरेश कुमार, शमसुद्दीन आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।