फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   25,288 sisters availed free travel on roadways buses in 36 hours.

Bhadohi News: 36 घंटे में 25288 बहनों ने रोडवेज बस की मुफ्त यात्रा

Sat, 29 Aug 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
25,288 sisters availed free travel on roadways buses in 36 hours.
रोडवेज परिसर में बस पर चड़ता यात्रियों का भीड़, स्रोत संवाद
रक्षाबंधन पर बहनों ने रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का जमकर लाभ उठाया। मिर्जापुर रोडवेज डिपो से 36 घंटे में 25,288 बहनों और उनके सहयोगियों ने निशुल्क सफर किया। बसों में यात्रियों की भारी भीड़ के चलते चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की तक करनी पड़ी।
विज्ञापन

रोडवेज मिर्जापुर डिपो प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो में कुल 95 बसें हैं। 27 अगस्त की सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक 11672 बहनों और सहयोगियों ने निशुल्क यात्रा की। वहीं 28 अगस्त की सुबह से शाम छह बजे तक 13616 यात्रियों ने सफर किया। इस तरह 36 घंटे में यात्रियों की संख्या बढ़कर 25288 हो गई। यह नि:शुल्क यात्रा 29 अगस्त की रात तक रहेगा। रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। भीड़ अधिक होने पर बसों में चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। कई यात्री खिड़की से सामान अंदर डालकर सीट घेरते नजर आए। रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण बसों के फेरे बढ़ाए गए। डिपो प्रभारी ने बताया कि सबसे अधिक यात्री सोनभद्र और घोरावल रूट पर रहे। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, चुनार और अन्य स्थानीय रूटों पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी रही।
विज्ञापन




रास्ते में नहीं रुक रही थीं बसें
मिर्जापुर। रक्षाबंधन पर निशुल्क सेवा के चलते हालत ये था कि रोडवेज बसें रास्ते में नहीं रुक रही थीं। गंतव्य से चलने के बाद सीधे दूसरे स्थान पर रुक रही थी। बीच में कहीं पर नहीं रुक रही थी। बसाें में पैर रखने की जगह नहीं थी। प्रयागराज से चलने वाली बस सीधे आकर मिर्जापुर रुक रही थी। बसों में भीड़ इतनी अधिक थी कि बस रास्तो में नहीं रुक रही थी। यही हाल अन्य रुटों का भी रहा। निशुल्क यात्रा के चलते महिलाएं अधिक थी। इस कारण पुरुषों को बसो में चढ़ने में समस्या हो रही थी। पुरुष चढ़ते समय महिला से टकराते तो विवाद हो जा रहा था। इस कारण कई पुरुष तो खिड़की से ही सामान सीट पर रखकर कब्जा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed