{"_id":"69bebdbb9cce681be20bf698","slug":"video-fire-breaks-out-at-clothing-and-cosmetics-store-loss-estimated-at-8-lakhs-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, आठ लाख का नुकसान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, आठ लाख का नुकसान; VIDEO
सुरियावां कोतवाली के कोल्हुआ, पांडेयपुर गांव में शनिवार को एक कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारे कपड़े और सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी भीषण थी कि बगल के दुकान के सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित के अनुसार शार्ट सर्किट से लगी आग से करीब आठ से नौ लाख के सामान जलकर राख हो गए।
कोल्हुआ निवासी प्रमिला देवी की बाजार में कॉस्मेटिक व कपड़े की बड़ी दुकान है। उनका पूरा परिवार दुकान से करीब 500 मीटर दूर गांव में बने घर में रहता है। शुक्रवार की रात वह हर दिन की तरह दुकान बंद कर चली गई। बताया जा रहा है कि रात में जब बारिश शुरू हुआ तो उसकी समय शार्ट सर्किट से दुकान में आग पकड़ लिया। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। इधर घर के लोगों को इसकी भनक तक से नहीं थी। भोर में चार बजे के आसपास कुछ लोग टहलने के लिए निकले तो दुकान से धुंआ देखकर परिजनों को सूचित किया। घटना की जानकारी होने के बाद लोग दुकान की तरफ दौड़े। किसी तरह शटर खोला तो आग से पूरा सामान जलकर राख हो गया था। वहीं बगल के मंजू देवी की सिलाई की दुकान कई सामान भी आग के तपन से जल गए थे। लोगों तत्काल पुलिस व अग्निशमन को इसकी जानकारी दी। अग्निमशन की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक आग से काफी नुकसान हो गया था। पीड़िता प्रमिता देवी के अनुसार आग से करीब आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।