{"_id":"68c2ce1e92e8208fbd0f0864","slug":"video-vivekananda-statue-unveiled-in-nagar-bazaar-youth-filled-with-enthusiasm-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर बाजार में विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण,जोश से भर गए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर बाजार में विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण,जोश से भर गए युवा
नगर पंचायत नगर में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा स्थापित की गई है। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने समारोह पूर्वक प्रतिमा का अनावरण किया। स्वामी जी को युग पुरुष बताते हुए कहा कि उनके विचार युवाओं के लिए सदैव प्रेरणाश्रोत रहेंगे। कहा देश की समृद्ध विरासत को सम्मान देना नगर पंचायत का दायित्व है। उन्होंने नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाने के बाद इसे राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने का दृढ़ संकल्प दोहराया। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सन 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा दिए गए प्रसिद्ध भाषण की स्मृति में उसी तिथि पर प्रतिमा स्थापित करना अविस्मरणीय कदम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।