फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Free bus travel for sisters on Raksha Bandhan; services increased on Delhi routes.

Basti News: रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त बस यात्रा, दिल्ली रूट पर बढ़ीं सेवाएं

Wed, 26 Aug 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Free bus travel for sisters on Raksha Bandhan; services increased on Delhi routes.
बस्ती। रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली बहनों की राह आसान करने के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बस्ती डिपो से 26 से 31 अगस्त तक 80 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उनके साथ एक सहयोगी भी मुफ्त सफर कर सकेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जहां बसों के रूट और उपलब्धता की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

बस्ती डिपो में कुल 140 बसें हैं। इनमें 102 निगम और 38 अनुबंधित बसें शामिल हैं। त्योहार पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए बस्ती-लखनऊ मार्ग पर 10, आजमगढ़ पर पांच, गोरखपुर और अयोध्या मार्ग पर 20-20 बसें संचालित की जाएंगी। कानपुर, मेरठ और दिल्ली रूट पर भी 10 से 15 बसें चलाने की तैयारी है। लोकल मार्गों पर अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने बसों के संचालन को लेकर मोटर मालिकों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा है। त्योहार के मद्देनजर कुछ बसों को रिजर्व में रखा गया है। जरूरत के अनुसार इन बसों को स्थानीय मार्गों पर लगाया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बसें ऑन रोड हैं और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। दिल्ली रूट पर सेवाएं बढ़ाई गई हैं। मंगलवार को दिल्ली-कानपुर-मेरठ रूट पर पांच बसें भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक
बसों के सुचारु संचालन के लिए बुधवार से 31 अगस्त तक डिपो के अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी। छह दिनों में 1,800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले चालक-परिचालकों को 1,200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक-परिचालकों को 1,800 किलोमीटर से अधिक संचालन पर प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे मिलेंगे। तकनीकी कर्मचारियों को छह दिन उपस्थित रहने पर 500 रुपये का एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed