{"_id":"69074b21df0243785b0baa0a","slug":"video-up-police-recruitment-exam-held-at-13-centres-in-bareilly-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली में 13 केंद्रों पर हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली में 13 केंद्रों पर हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर
उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (गोपनीय), सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा रविवार को बरेली जिले के 13 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। हालांकि, इस परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 6000 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3295 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केवल 2705 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। बरेली कॉलेज समेत अन्य केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के संबंध में मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। अधिकांश परीक्षार्थियों ने सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्नों को कठिन और समय लेने वाला बताया। वहीं, हिंदी और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न अपेक्षाकृत सरल थे। कुछ अभ्यर्थियों ने इस बात का उल्लेख किया कि आज के पेपर में करंट अफेयर्स के प्रश्न अधिकतम पिछले एक साल के थे, जबकि शनिवार को हुई परीक्षा में कुछ प्रश्न वर्ष 2022 से भी पूछे गए थे, जिससे कल के अभ्यर्थियों को थोड़ी मुश्किल हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।