फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drains choked... roads submerged; officials venture out on a tractor.

Bareilly News: नाले चोक...सड़कें डूबीं, ट्रैक्टर पर निकले अफसर

Sun, 06 Sep 2026 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Drains choked... roads submerged; officials venture out on a tractor.
बरेली। शहर में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के कई प्रमुख मार्ग और निचले इलाके जलमग्न हो गए। इससे लोगों को आवागमन में मुसीबत झेलनी पड़ी। मलूकपुर में दो पहिया वाहन बहते देखे गए। दो बच्चों को बहते हुए देख लोगों ने बचा लिया। अफसर ट्रैक्टर पर सवार होकर हालात का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


सुभाषनगर पुलिया पर घुटनों तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा। आरपीएफ कॉलोनी निवासी सुभाष शर्मा व सौरभ ने बताया कि बारिश के दौरान यहां हर बार जलभराव होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। किला रोड पर भी कई स्थानों पर जलभराव हुआ। बाइक से बच्चों के साथ जा रहा व्यक्ति मलूकपुर नाले में गिर गया। उसके दोनों बच्चे बहने लगे तो आसपास के लोगों की मदद से उनको निकाला गया। बाइक बह गई।
विज्ञापन

विकास भवन, चौकी चौराहा, पटेल चौक मार्ग भी जलमग्न रहे। कालीबाड़ी समेत अन्य स्थानों पर नालियां व नाले ओवरफ्लो होने लगे। इससे लोगों के घरों व दुकानों के आसपास भी पानी पहुंच गया। पॉश इलाके रामपुर गार्डन, स्टेडियम रोड पर रेजीडेंसी गार्डेन कॉलोनी, कोहाड़ापीर स्थित लल्ला मार्केट के प्राचीन भैरो बाबा मंदिर और धर्मकांटा के पास भी जलभराव से आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेजिडेंसी गार्डेन कॉलोनी में नगर निगम के चार मोटरों में से कोई भी काम नहीं कर रहा था। ठेकेदार से शिकायत के बावजूद निस्तारण नहीं हुआ। जानकारी होने पर नगर आयुक्त ट्रैक्टर पर बैठकर वहां पहुंचे। उन्होंने स्टाफ से ज्यादा पावर का मोटर लगवाने के लिए कहा।
नालों के नाम पर हुई बजट की सफाई
जलभराव ने एक बार फिर साबित किया कि बारिश से पहले नालों के नाम पर बजट की सफाई हुई थी। निगम ने 213 नालों की सफाई के लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए थे। विभाग का दावा है कि सौ फीसदी नालों की सफाई हो गई। इसके बाद जलभराव ने सफाई व्यवस्था व जलनिकासी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वर्जन

जलभराव वाले स्थलों पर पानी खोलवाया जा रहा है। पानी की निकासी कुछ देर में सामान्य हो जाएगी। सुभाषनगर में नाले पर अतिक्रमण को कुछ दिन पहले हटाकर ठीक ढंग से सफाई कराई गई थी। इलाका निचला होने के कारण आसपास के क्षेत्रों का पानी आता है। - डाॅ. भानु प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

---
कब्रिस्तान की दीवार गिरी
बरेली। तेज बारिश के कारण रविवार को पुराना शहर स्थित कांकर टोला में कब्रिस्तान की दीवार गिर गई। स्थानीय दुकानदार बाबर ने बताया कि दोपहर दो बजे यह हादसा हुआ। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक साइकिल सवार बाल-बाल बचा। दीवार गिरने के बाद मलबा सड़क पर बिखरने से आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed