फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swine flu spreading in Bareilly Three people infected from Swine flu

बरेली में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू: बुजुर्ग समेत तीन लोग और संक्रमित, लक्षण दिखें तो कंट्रोल रूम को बताएं

Sun, 06 Sep 2026 04:20 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 06 Sep 2026 04:20 PM IST
सार

बरेली जिले में स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें 71 वर्षीय बुजुर्ग, 25 वर्षीय महिला और 63 वर्षीय महिला शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों को दवाएं दी हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार से स्वाइन फ्लू की जांच शुरू होगी।

विज्ञापन
Swine flu spreading in Bareilly Three people infected from Swine flu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Archive

विस्तार

बरेली जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को नवाबगंज की 74 वर्षीय महिला के बाद अब 71 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट हुई है। स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने सभी मरीजों के घर जाकर जरूरी दवाएं दीं और एहतियात बताए।

विज्ञापन


पोर्टल पर अपडेट रिपोर्ट के अनुसार सभी मरीजों की जांच निजी लैब में हुई थी। इसमें बिथरी के रिठौरा निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग, इज्जतनगर के वसंत विहार की 25 वर्षीय महिला, रोहली टोला की 63 वर्षीय महिला स्वाइन फ्लू के चपेट में मिली है। एक महिला होम आइसोलेशन में है, जबकि अन्य निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक जिले में नौ केस मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों के घर पहुंचकर आरआरटी टीम ने ओसेल्टामिविर दवा की पांच-पांच खुराक दी है। संदिग्ध लक्षण उभरने पर कंट्रोल रूम को सूचना देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमितों की निगरानी 
आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, संक्रमितों की निगरानी की जा रही है। मॉडल टाउन की संक्रमित महिला स्वस्थ है और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गई है। फॉलोअप जांच में रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

संदिग्ध लक्षण दिखें तो कंट्रोल रूम को बताएं
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक, स्वाइन फ्लू के मामलों के फॉलोअप और संदिग्ध लोगों की सूचना के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। आठ-आठ घंटे की पाली में ड्यूटी लगी है। तेज बुखार, सर्दी, खांसी, गले में जकड़न आदि हो तो 05812553311 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। पुष्टि पर दवा मिलेगी। जरूरत पर भर्ती भी किया जाएगा।

मंगलवार से होगी जांच
जिला अस्पताल के एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि अस्पताल में ट्रूनेट मशीन है, लेकिन स्वाइन फ्लू की जांच के लिए संबंधित रीजेंट नहीं हैं। इसके लिए टेंडर हो चुका है। सोमवार को रीजेंट आ जाएगा। मंगलवार से जांच शुरू हो जाएगी। अभी अगर किसी मरीज में संदिग्ध लक्षण मिलेंगे तो उसका सैंपल जांच के लिए बदायूं जिला अस्पताल भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed