{"_id":"6ab7c4e49ddd8ba8c50a2a48","slug":"video-rain-once-again-exposes-the-reality-of-smart-city-infrastructure-in-bareilly-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: बारिश ने फिर खोली स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाओं की पोल, जलभराव से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: बारिश ने फिर खोली स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाओं की पोल, जलभराव से जूझे लोग
Mukesh Kumar
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:43 PM IST
Link Copied
बरेली में लगातार बारिश ने एक बार फिर स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नगर निगम की तरफ से इस वर्ष नालों की सफाई के लिए ढाई करोड़ का टेंडर कराया गया था। बजट तो साफ हो गया, पर नाले चोक ही रह गए। नतीजा, सुभाषनगर, सिकलापुर, रेजीडेंसी गार्डन, राजेंद्रनगर, रामपुर बाग, सिविल लाइंस, मढ़ीनाथ, हजियापुर और मॉडल टाउन समेत प्रमुख इलाकों की सड़कें शनिवार को जलमग्न हो गईं। इससे जहां आवागमन बाधित है, वहीं लोगों के घरों-दुकानों में भी पानी भर गया है। शनिवार सुबह सेटेलाइट बस अड्डा परिसर सहित आसपास की सड़क पानी में डूब गई। इससे यात्रियों और राहगीरों को मुसीबत झेलनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।