फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power system crippled by heavy rain water enters four substations in Bareilly

बरेली: मूसलाधार बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, चार उपकेंद्रों में भरा पानी, कई इलाकों में आपूर्ति ठप

Sat, 26 Sep 2026 04:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 26 Sep 2026 04:17 PM IST
सार

बरेली में भारी बारिश ने शनिवार को शहर की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित कर दी। महानगर, डेलापीर और सुभाषनगर उपकेंद्रों में पानी भरने से तड़के तीन बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। किला समेत आधा दर्जन 33 केवी फीडर 10 घंटे से अधिक समय तक बंद रहे। उधर, शीशगढ़ इलाके में पेड़ गिरने से भी लाइन प्रभावित हुई।

विज्ञापन
Power system crippled by heavy rain water enters four substations in Bareilly
बारिश के बीच विद्युत लाइन ठीक करते कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में पिछले 24 घंटे से जारी बारिश ने शनिवार को शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। लगातार बारिश के बीच महानगर, डेलापीर और सुभाषनगर उपकेंद्रों में पानी भरने से तड़के करीब तीन बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इन उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में शनिवार शाम करीब चार बजे तक सप्लाई प्रभावित रही। वहीं किला, डेलापीर और सुभाषनगर समेत करीब आधा दर्जन 33 केवी फीडर 10 घंटे से अधिक समय तक ब्रेकडाउन में रहे। बारिश, जलभराव और फाल्ट के बीच हजारों उपभोक्ता घंटों बिजली संकट से जूझते रहे।

विज्ञापन




विद्युत निगम अधिकारियो के अनुसार, लगातार बारिश के चलते उपकेंद्र परिसर में पानी भरने से बिजली उपकरणों की सुरक्षा का संकट खड़ा हो गया। महानगर, डेलापीर और सुभाषनगर उपकेंद्रों में जलभराव के बाद संबंधित क्षेत्रों की सप्लाई प्रभावित हुई। पानी के बीच विद्युत उपकरणों पर काम करना जोखिम भरा होने के कारण निगम की टीमों को पहले जलभराव कम कराने और सुरक्षा इंतजाम करने पड़े। इससे आपूर्ति बहाल करने में समय लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बारिश से बरेली बेहाल: सड़कें जलमग्न, रेलवे ट्रैक डूबा, यातायात प्रभावित; तस्वीरों में देखें शहर का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण किला, डेलापीर, सुभाषनगर समेत करीब आधा दर्जन 33 केवी फीडर भी प्रभावित हुए। कई फीडर 10 घंटे से ज्यादा समय तक ब्रेकडाउन में रहे। फीडर बंद होने का सीधा असर उनसे जुड़े मोहल्लों पर पड़ा। एक साथ कई स्थानों पर फाल्ट आने से विद्युत निगम के सामने आपूर्ति सामान्य करने की चुनौती बढ़ गई।

ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी, करंट की शिकायत
दुर्गानगर, सिविल लाइंस, बदायूं रोड, किला समेत कई इलाकों में ट्रांसफार्मरों के आसपास जलभराव हो गया। पानी में करंट उतरने की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम को शिकायतें कीं। सुरक्षा को देखते हुए कई स्थानों पर एहतियातन बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। इससे पहले से बारिश से परेशान लोगों की मुश्किल और बढ़ गई।



रात से ही फाल्ट खोजने में जुटीं टीमें
बिजली संकट की सूचना मिलते ही निगम की टीमें शुक्रवार देर रात से शनिवार तक अलग-अलग इलाकों में फाल्ट तलाशने और जलभराव दूर करने में जुटी रहीं। जहां पानी अधिक था, वहां कर्मचारियों को पहले सुरक्षित स्थिति का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद फीडरों और अन्य विद्युत उपकरणों की जांच कर आपूर्ति बहाल करने का काम किया गया।

शीशगढ़ में बारिश के बीच लाइन ठीक करने में जुटे कर्मचारी
शीशगढ़ क्षेत्र में बीती रात 33 केवीए बिजली लाइन पर शीशम का पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी बारिश और पानी के बीच लाइन ठीक करने में दिनभर जुटे रहे। लाइनमैन पानी में उतरकर काम करते रहे। उपखंड अधिकारी विशाल कंसल ने बताया कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लाइनमैन, जे ई और टीजी2 लायक राम यादव अपनी टीम के साथ डटे हुए हैं।

देहात क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बेपटरी
बारिश के कारण देहात में भी उपकेंद्रों में जलभराव होने से कई उपकेंद्र घंटों ठप रहे। अधीक्षण अभियंता देहात धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 33 केवी पडेरा, रेहतुइया, फरीदपुर तहसील, जाफरपुर और नवाबगंज टाउन उपकेंद्रों में जलभराव होने से आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार देर रात से जलभराव के चलते सप्लाई बंद करनी पड़ी, हालांकि शनिवार शाम पांच बजे तक नवावबगंज टाउन उपकेंद्र की सप्लाई सुचारू कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed