{"_id":"68b6f04346a6b9c8a20f7099","slug":"video-in-laws-threw-the-married-woman-out-of-the-house-in-bareilly-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"शौहर की मौत के बाद ससुरालवालों ने घर से निकाला, पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की सदस्य से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर की मौत के बाद ससुरालवालों ने घर से निकाला, पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की सदस्य से लगाई न्याय की गुहार
बरेली में राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने सोमवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान एक महिला की समस्या सुनकर वह भावुक हो गईं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाद की उजरा ने शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसके पति फहीम की नौ महीने पहले मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। वह 12 वर्ष के बेटे के साथ मायके में रह रही है। आठ दिन पहले वह अपने घर गई तो देखा कि उसके मकान में जेठ ने ताला डालकर कब्जा कर लिया है। इस बारे में जानकारी की कोशिश की तो परिवार के लोगों ने उसे पीटकर भगा दिया। पुलिस ने थाने में उसे दो दिन तक बैठाए रखा, लेकिन ससुराल वालों पर कार्रवाई नहीं की। इतना कहकर महिला व उसकी मां रोने लगीं। तब राज्य महिला आयोग की सदस्य ने गले लगाकर पीड़िता को शांत कराया। अपनी कार से उसे थाने भेजा और अधिकारियों को कॉल कर समस्या का तत्काल समाधान कराने के लिए कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।