{"_id":"6afd2cae9f25476a120f2fac","slug":"pm-modi-gifts-14-indian-traditional-artworks-to-world-leaders-in-manila-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीला: पीएम मोदी ने ट्रंप समेत 14 देशों के नेताओं को दिए भारतीय कला के खास तोहफे, जानें हर उपहार की खासियत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मनीला: पीएम मोदी ने ट्रंप समेत 14 देशों के नेताओं को दिए भारतीय कला के खास तोहफे, जानें हर उपहार की खासियत
Wed, 18 Nov 2026 10:13 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने 14 देशों के नेताओं को दिए खास तोहफे
- फोटो : Amar Ujala Graphics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे के दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों को भारत की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प से जुड़े खास उपहार भेंट किए। इन तोहफों में कश्मीर की पश्मीना शॉल और रेशमी कालीन से लेकर गुजरात की पत्थर की कलाकृतियां, राजस्थान की पेंटिंग और बनारसी सिल्क शामिल हैं।
इन उपहारों के जरिए भारत की अलग-अलग क्षेत्रों की सदियों पुरानी कला, कारीगरों की मेहनत और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची समेत कई नेताओं को भारतीय हस्तकला से बनी चीजें भेंट की गईं।