Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP to organise PDA public awareness march on Mulayam Singh birth anniversary

बरेली: मुलायम सिंह की जयंती पर सपा निकालेगी पीडीए जनचेतना पदयात्रा, 22 नवंबर से होगी शुरुआत

Tue, 17 Nov 2026 05:29 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Nov 2026 05:29 PM IST
सार

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर सपा पीडीए जनचेतना पदयात्रा की शुरुआत करेगी। यह यात्रा बरेली जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
SP to organise PDA public awareness march on Mulayam Singh birth anniversary
सपा कार्यालय पर पदयात्रा के संबंध में पदाधिकारियों ने दी जानकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर संगठन की तरफ से पूरे एक माह तक बरेली जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए जनचेतना पदयात्रा चलाई जाएगी। इसके संबंध में सपा कार्यालय पर मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी गई।

विज्ञापन




सपा जिलाध्यक्ष सुभलेश यादव ने कहा कि पीडीए जनचेतना पद यात्रा जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक चलेगी। संगठनात्मक रूप से जिले की सात विधानसभा व महानगर के दो विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा जाएगी। इसके लिए विभिन्न गांवों के रूट व गांव तय किए गए हैं, जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। 2024 के चुनाव से पहले जो दावे किए जा रहे थे उसको जनता ने झूठा साबित कर दिया। सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बड़े दावे व वादे झूठे साबित हो रहे हैं। यूपी अपराधियों का गढ़ बन गया है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि सपा के पीडीए संकल्प को पदयात्रा के रूप में पूरा किया जाएगा। जनता बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से परेशान है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आम आदमी को जगाने का प्रयास- पूर्व सांसद 
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की जन्मजयंती पर व्यापक पदयात्रा से सपा पूरे यूपी में और मजबूत होगी। यह आम आदमी को जगाने का प्रयास है। लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी सभी की है। पूंजीपतियों की सरकार में ऑनलाइन व्यापार से आम व्यापारी त्रस्त हैं। पदयात्रा को सफल बनाने के लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव विधायक अताउर रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, विजयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed