Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Training on poultry business begins at CARI Bareilly

बरेली: अंडा-मांस उत्पादन से आगे बढ़ेगा कुक्कुट व्यवसाय, उद्यमिता के खुलेंगे नए रास्ते; प्रशिक्षण शुरू

Tue, 17 Nov 2026 05:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Nov 2026 05:50 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर स्थित केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें छह राज्यों के 38 प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण कुक्कुट व्यवसाय में नए अवसरों और मूल्य संवर्धन पर केंद्रित है। 

विज्ञापन
Training on poultry business begins at CARI Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कुक्कुट व्यवसाय (मुर्गी पालन) अब सिर्फ अंडा और मांस उत्पादन तक सीमित नहीं है। इसमें मूल्य संवर्धन और नए व्यावसायिक मॉडल के जरिये उद्यमिता की व्यापक संभावनाएं हैं। युवाओं को इन अवसरों से जोड़ने के लिए बरेली के इज्जतनगर स्थित केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

विज्ञापन


संस्थान के एग्रीबिजनेस इंक्यूबेशन (एबीआई) केंद्र की ओर से आयोजित प्रशिक्षण का विषय ''कुक्कुट व्यवसाय में नए अवसर: उत्पादन से मूल्य संवर्धन तक'' रखा गया है। 20 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में छह राज्यों के 38 प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं। इन में उत्तर प्रदेश के 27, मध्य प्रदेश के पांच, उत्तराखंड के तीन और राजस्थान, बिहार व छत्तीसगढ़ के एक-एक प्रतिभागी हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. जगवीर सिंह त्यागी और पाठ्यक्रम समन्वयक एवं एबीआई केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप सरन ने प्रशिक्षुओं को संस्थान की शोध उपलब्धि, उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. संदीप सरन ने कुक्कुट क्षेत्र में उभरते व्यावसायिक अवसरों, उद्यमिता विकास की संभावनाओं और विभिन्न व्यावसायिक मॉडलों पर जानकारी दी। कहा कि संस्थान का उद्यमिता विकास केंद्र नए और भावी उद्यमियों को तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग उपलब्ध करा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को कुक्कुट व्यवसाय की संभावनाओं से परिचित कराकर स्वरोजगार और उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed