Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bareilly News
›
Farmers raised the issue of the dilapidated Shishgarh road during the panchayat meeting and accused the ration dealer of short weighing the grain supply.
{"_id":"6a4e5a50727df700260b1bb7","slug":"video-farmers-raised-the-issue-of-the-dilapidated-shishgarh-road-during-the-panchayat-meeting-and-accused-the-ration-dealer-of-short-weighing-the-grain-supply-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों ने पंचायत में उठाया शीशगढ़ जर्जर सड़क का मुद्दा किसानों ने कोटेदार द्वारा गल्ला कम देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने पंचायत में उठाया शीशगढ़ जर्जर सड़क का मुद्दा किसानों ने कोटेदार द्वारा गल्ला कम देने का लगाया आरोप
बुधवार को शीशगढ़ के मोहल्ला शेखुपुरा में जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य की अध्यक्षता में किसान पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें युवा जिलाउपाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद दानिश को मनोनीत किया गया, उसके बाद पंचायत में बरेली अड्डा से लेकर बिलासपुर अड्डा तक जर्जर सड़क अति शीघ्र सही कराने के लिए मुद्दा उठाया गया ! पंचायत में दुर्गेश मौर्य ने बताया कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर क्षेत्र के तमाम कांवड़ियों के जत्थे निकलते है जबकि पिछली वर्ष से इस वर्ष रोड की हालत और ज्यादा खराब हो गई है सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं बारिश का पानी भर रहा है जिसमें राहगीर गिर कर घायल भी हो रहे है इसको जल्द सही नहीं कराया गया तो कहा किसान यूनियन के पदाधिकारी तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे ! किसान पंचायत में पहुंचे नायाब तहसीलदार अरबिंद कुमार से किसान मुमताज अहमद ने कस्बा शीशगढ़ के सभी कोटेदार द्वारा प्रति एक कार्ड पर 2किलो कम राशन देने का आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि अगर राशन कार्ड धारक शिकायत करता है तो वह लोग राशन कार्ड तहसील स्तर पर मिलकर कटवा देते है इसलिए लोग 2 किलो गल्ला कम लेने को मजबूर होते है नायाब तहसीलदार ने किसान पंचायत में कहा कि कोटेदार अगर किसी को राशन कम दे रहे है तो आप गोपनीय शिकायत कर उसकी जाँच करा सकते है महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में जर्जर सड़क सही कराने के लिए नायाब तहसीलदार मीरगंज को ज्ञापन सौंपा है इस अवसर पर पंचायत में इरशाद अहमद, मोहम्मद तौसीब, शोभित, अभय, दिलशाद, मुमताज अहमद, रतन लाल ,आदि किसान मौजूद रहे
नायाब तहसीलदार अरबिंद कुमार ने बताया कि ज्ञापन में बरेली बस स्टैंड से लेकर बिलासपुर बस स्टैंड तक सड़क निर्माण जल्द कराने के लिए लिखा है संबंधित अधिकारियों को आज ही पत्र भेज दिया जाएगा !
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।