{"_id":"6ac2425a8f3d0db4e20a37fc","slug":"video-devotees-took-out-a-grand-kalash-yatra-in-bareilly-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, शहरवासियों ने फूल बरसाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, शहरवासियों ने फूल बरसाकर किया स्वागत
Mukesh Kumar
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:41 PM IST
Link Copied
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बरेली शाखा ने रविवार को सात दिवसीय 'भव्य शिव कथा अमृत' के प्रचार के लिए विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली। यह कथा 5 अक्तूबर से 11 अक्तूबर 2026 तक आयोजित होगी। शोभा यात्रा कथा स्थल से ढोल-नगाड़ों और "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ शुरू हुई। मेयर उमेश गौतम, भोजीपुरा के ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल और जय अग्रवाल ने ध्वज दिखाकर इसे रवाना किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक पोशाक में पवित्र मंगल कलश धारण किए। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह यात्रा पुनः कथा स्थल पर संपन्न हुई। संस्थान के अनुसार, कथा व्यास डॉक्टर सर्वेश्वर शिव-तत्व, भक्ति और अध्यात्म के गूढ़ रहस्यों पर विचार व्यक्त करेंगे। लोगों से कथा में शामिल होने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।