{"_id":"6a282c92469d52c0fc027269","slug":"video-video-brabka-ma-sapaha-bharata-parakashha-ka-btha-paravahana-vayavasatha-thhavasata-bhataka-abhayaratha-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाराबंकी में सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद परिवहन व्यवस्था ध्वस्त, भटके अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाराबंकी में सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद परिवहन व्यवस्था ध्वस्त, भटके अभ्यर्थी
सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौटे सैकड़ों परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों को मंगलवार शाम भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब साढ़े सात बजे सुलतानपुर, अमेठी और रायबरेली जाने वाले अभ्यर्थी हैदरगढ़ हाईवे स्थित मुख्य चौराहे पर घंटों साधनों की तलाश में भटकते रहे।
यात्रियों का आरोप है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद भी हैदरगढ़ डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की गई। बस न मिलने के कारण अभ्यर्थियों को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के लौटने की जानकारी होने के बावजूद परिवहन निगम ने पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। हैदरगढ़ बस स्टेशन से बसों के सीमित संचालन और यात्रियों की परेशानी का मुद्दा पहले भी उठता रहा है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से बेहतर बस संचालन की मांग की जाती रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।