{"_id":"6a035758a8aad399ea04b72e","slug":"video-video-brabka-ma-gasa-saldara-ma-lga-aaga-paaarava-karamaya-na-paya-kab-hathasa-tal-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाराबंकी में गैस सिलिंडर में लगी आग, पीआरवी कर्मियों ने पाया काबू, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाराबंकी में गैस सिलिंडर में लगी आग, पीआरवी कर्मियों ने पाया काबू, हादसा टला
शहर के अभय नगर देवा रोड पर एक घर में मंगलवार शाम गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यूपी-112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और सूझबूझ से आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया।
पुलिस के अनुसार सोमवार को किसी व्यक्ति ने यूपी-112 पर फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पीआरवी 9102 पर तैनात हेड कांस्टेबल नीरज यादव, कांस्टेबल अजीत सिंह और होमगार्ड चालक राधाकृष्ण दीक्षित तत्काल पहुंचे।
उसे समय गैस सिलिंडर जल रहा था। परिवार और आसपास के लोगों में दहशत थी। पीआरवी कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कपड़े की सहायता से सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पीआरवी टीम की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।