{"_id":"6a0f0af2fd00e8c8b00b1cd0","slug":"video-brabka-ma-lkhapal-bharata-parakashha-sapanana-abhayarathaya-ka-kapayatara-ka-parashana-na-uljhaya-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में लेखपाल भर्ती परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थियों को कंप्यूटर के प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में लेखपाल भर्ती परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थियों को कंप्यूटर के प्रश्नों ने उलझाया
बाराबंकी में आठ परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लेखपाल भर्ती परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 2904 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2505 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकले श्रावस्ती से परीक्षा देने आए केशव राम मिश्रा ने बताया कि हिंदी विषय में पूछे गए सवाल कठिन थे।
पेपर में पर्यायवाची, संधि और मुहावरे से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि, उनका पेपर अच्छा गया। बस्ती के सौरभ पांडेय ने बताया कि कंप्यूटर का पेपर कठिन था, जबकि बाकी पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही पेपर पूरा कर लिया था।
वहीं, बस्ती से ही परीक्षा देने आए अजय यादव ने बताया कि उनका पेपर अच्छा रहा और समय भी पर्याप्त मिला। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर विषय की अच्छी जानकारी रखने वाले अभ्यर्थियों का ही चयन हो पाएगा। अजय ने बताया कि उन्हें डर था कि गणित के सवाल कठिन होंगे, लेकिन मैथ में डीआई के प्रश्न पूछे गए, जो काफी आसान थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।