{"_id":"67d19718538d2428dd0817eb","slug":"video-troubled-by-ongoing-case-with-his-wife-husband-committed-suicide-by-hanging-himself-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पत्नी से चल रहा था मुकदमा तो परेशान पति ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पत्नी से चल रहा था मुकदमा तो परेशान पति ने फंदा लगाकर जान दी
पत्नी से चल रहे मुकदमे से परेशान होकर युवक ने मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर बबेरू बलराम सिंह ने बताया कि पत्नी से भरण-पोषण का मामला चल रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी सुशील कुमार वर्मा (26) ने रात साढ़े नौ बजे घर के पीछे बने कच्चे मकान के कमरे में रस्सी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी बहन रामा खाना लेकर गई तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। पिता छेद्दू वर्मा ने छप्पर खोलकर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पिता के मुताबिक, सुशील खेती बाड़ी करता था। वर्ष 2023 में उसकी डिंगवाही गांव की नीतू के साथ शादी हुई थी। अगस्त 2024 में नीतू घरेलू कलह के चलते अपने मायके चली गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।