{"_id":"6a91482a932f077be4035bc0","slug":"video-blramapara-ma-rakashhabthhana-para-mafata-safara-ka-le-umaugdha-bhaugdha-bsa-raha-fal-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर के लिए उमड़ी भीड़, बसें रहीं फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर के लिए उमड़ी भीड़, बसें रहीं फुल
बलरामपुर में रक्षाबंधन पर मायके जाने की खुशी और किराया बचने की राहत ने शुक्रवार सुबह रोडवेज बस अड्डे पर भीड़ बढ़ा दी। मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके साथ यात्री बसों के इंतजार में पहुंच गए। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों की कतार लगी रही और बस अड्डे पर दिन चढ़ने के साथ चहल-पहल बढ़ती गई।
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम और यात्री कर अधिकारी मदन चंद्र ने यात्रियों की व्यवस्था संभाली। दोनों अधिकारियों ने महिलाओं को बसों में बैठाकर सुरक्षित रवाना किया। सुबह 10 बजे तक करीब 25 बसों से लगभग पांच हजार यात्रियों ने यात्रा की। त्योहार के चलते बसों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक दबाव रहा।
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक रक्षाबंधन को देखते हुए यात्रियों की भीड़ के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को मायके पहुंचने में परेशानी न हो। मुफ्त यात्रा की सुविधा ने उन परिवारों को खास राहत दी, जिनके लिए त्योहार पर आने-जाने का किराया अतिरिक्त खर्च बन जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।