फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children in council schools to receive awards; ceremony to be held in February

Balrampur News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलेगा पुरस्कार, फरवरी में होगा समारोह

Thu, 10 Sep 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Children in council schools to receive awards; ceremony to be held in February
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में विद्यालयों को समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट में इसके लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। समारोह 15 फरवरी से 15 मार्च 2027 के बीच आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक कक्षा की पिछली परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक-एक छात्र-छात्रा, सर्वाधिक उपस्थिति वाले एक विद्यार्थी तथा विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनके बच्चों ने पिछली परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं या विद्यालय में सर्वाधिक दिनों तक उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंध समिति के उन सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने बैठकों में प्रतिभाग करने के साथ विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सहयोग किया है। समारोह में उपस्थित सभी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए टॉफी, चॉकलेट और स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि पुरस्कार के रूप में लंच बॉक्स, पानी की बोतल, ट्रॉफी, ड्राइंग नोटबुक, कंपास और वाटर कलर, स्टेशनरी सामग्री, कहानी की किताबें तथा महान विभूतियों के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तकें दी जा सकती हैं। विद्यालय स्तर पर पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन के लिए लाउडस्पीकर और बैठने की व्यवस्था आदि पर अधिकतम 1500 रुपये, अभिभावकों के जलपान पर 1500 रुपये और पुरस्कार सामग्री की खरीद पर 2000 रुपये तक खर्च किए जा सकेंगे।

प्रत्येक विद्यालय को वार्षिकोत्सव के तहत पुरस्कार वितरण समारोह के लिए कुल 5000 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed