फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Irregularities revealed during inspection, notices issued to four educational institutions

Balrampur News: निरीक्षण में सामने आईं अनियमितताएं, चार शिक्षण संस्थानों को नोटिस

Thu, 10 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Irregularities revealed during inspection, notices issued to four educational institutions
फोटो-10-बलरामपुर के कोड़री में स्कूल का निरीक्षण करती डीआईओएस ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। शिक्षण संस्थानों की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मृदुला आनंद ने बृहस्पतिवार को जिले के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो विद्यालयों में कक्षा पांच तक की मान्यता होने के बावजूद प्राइमरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। वहीं, दो इंटर कॉलेजों में मान्यता के विपरीत विज्ञान वर्ग में 107 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण पाया गया। अनियमितताएं मिलने पर डीआईओएस ने सभी संस्थानों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर अमान्य कक्षाएं बंद करने के निर्देश दिए हैं। कक्षाओं का संचालन बंद नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे यशोदा लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल, कोड़री का निरीक्षण किया। यहां प्राइमरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। इसके बाद सुबह 10 बजे प्रभा देवी स्मारक शिक्षण संस्थान, थाना मोड़ ललिया का निरीक्षण किया गया। यहां भी प्राइमरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित पाई गईं। दोनों विद्यालयों में कक्षा पांच तक की मान्यता होने की बात सामने आई, लेकिन मौके पर संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
विज्ञापन


इसी तरह राधा आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिवपुरा में इंटर मानविकी वर्ग की मान्यता है। यहां विज्ञान वर्ग की मान्यता के बिना 64 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण मिला। शांति प्रसाद तिवारी शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज, बलोहवा में भी मानविकी वर्ग की मान्यता है। यहां विज्ञान वर्ग की मान्यता नहीं होने के बावजूद 43 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना मान्यता कक्षाओं का संचालन मिलने पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर अमान्य कक्षाएं तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशों का पालन नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed