फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Consumers scrambling for LPG; outrage over suspension of home delivery

Balrampur News: रसोई गैस के लिए भटक रहे उपभोक्ता, होम डिलीवरी बंद होने पर आक्रोश

Thu, 10 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Consumers scrambling for LPG; outrage over suspension of home delivery
फोटो-1-बलरामपुर के गैसड़ी में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लाइन ।-संवाद
गैसड़ी। रसोई गैस की नियमित होम डिलीवरी नहीं होने और समय पर सिलिंडर उपलब्ध न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी की ओर से गांवों में सिलिंडर पहुंचाने के बजाय उन्हें गैसड़ी कोतवाली के पास बुलाया जाता है। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मीना सैनी, वसीम, जमील अहमद, पूनम, नूरजहां और फैदर जहां ने बताया कि उनका कनेक्शन त्रिशक्ति गैस एजेंसी, जमुवरिया से है। उनका आरोप है कि एजेंसी की ओर से नियमित रूप से होम डिलीवरी नहीं की जाती। गैसड़ी कोतवाली के पास इंडियन गैस की गाड़ी आने पर वहीं से सिलेंडर लेना पड़ता है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि पर्ची कटने के चार-पांच दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाता। सिलिंडर लेने के लिए सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ता है और कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। मीना सैनी, नूरजहां और फैदर जहां ने बताया कि उनका घर गैसड़ी कोतवाली से करीब छह-सात किलोमीटर दूर है। वे दो दिनों से सिलेंडर लेने के लिए आ रही हैं, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल रही। आने-जाने में किराया खर्च होने के साथ पूरा दिन भी बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, त्रिशक्ति गैस एजेंसी के संचालक सुरेश शुक्ला ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी दी जाती है, जबकि कुछ उपभोक्ताओं को डिलीवरी मैन द्वारा गैसड़ी कोतवाली के पास बुलाकर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed