फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Illegal trade of firecrackers under the guise of a biscuit and chocolate shop

Balrampur News: बिस्कुट-चॉकलेट की दुकान की आड़ में पटाखों का अवैध कारोबार

Thu, 10 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Illegal trade of firecrackers under the guise of a biscuit and chocolate shop
फोटो-7-बलरामपुर के देहात कोतवाली में रखा बरामद पटाखा ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। चुंगी नाका तिराहा नहरबालागंज स्थित इमरान ट्रेडर्स में बाहर से बिस्कुट-चॉकलेट की दुकान थी, लेकिन दुकान के नीचे बने अंडरग्राउंड में पटाखों का अवैध भंडार छिपाकर रखा गया था। बुधवार रात पुलिस की तलाशी में यहां से नौ हरी प्लास्टिक की बोरियों में रखे अलग-अलग प्रकार के 1080 पैकेट पटाखे बरामद हुए। दुकान संचालक इमरान खान पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस या अधिकार पत्र नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि चुंगी नाका तिराहा नहरबालागंज स्थित एक दुकान में बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे अवैध रूप से रखे गए हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक नवनीत सिंह और उपनिरीक्षक अमित चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान संचालक से तलाशी की सहमति लेने के बाद पुलिस ने दुकान की जांच शुरू की।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान दुकान में सामान्य रूप से बिस्कुट, चॉकलेट और अन्य सामान रखा मिला। इसके बाद पुलिस ने दुकान के अंडरग्राउंड की जांच की तो वहां नौ हरी प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। बोरियों को खुलवाकर जांच की गई तो इनमें अलग-अलग प्रकार के पटाखे पैकेट में रखे मिले। गिनती करने पर प्रत्येक बोरी में 120 पैकेट मिले। इस तरह कुल 1080 पैकेट पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद पटाखों में छुरछुरी, गाजर, रॉकेट, चकरी, मिर्ची, सुतली, माचिस, सांप और बुलेट पटाखे समेत कई प्रकार के पटाखे शामिल हैं। दुकान के अंडरग्राउंड में बड़ी संख्या में पटाखे रखे मिलने पर पुलिस ने इसे अवैध भंडारण का मामला माना।

प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के मुताबिक, पूछताछ में दुकान संचालक ने बताया कि वह बिस्कुट और चॉकलेट बेचने की आड़ में पटाखों की बिक्री करता था। वह पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई लाइसेंस या अधिकार पत्र पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कब और कहां से लाए गए थे।

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस, भंडारण के तरीके पर भी सवाल

पुलिस कार्रवाई को केवल दुकान संचालक तक सीमित नहीं रखना चाहती। बरामद पटाखों की खरीद कहां से की गई, इन्हें किससे खरीदा गया था और किन स्थानों पर बिक्री या सप्लाई की जानी थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इसके लिए दुकान संचालक से पूछताछ के साथ पटाखों की खरीद से संबंधित दस्तावेज और अन्य उपलब्ध जानकारी जुटाई जा रही है। दुकान के अंडरग्राउंड में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखे मिलने से उनके भंडारण के तरीके पर भी सवाल खड़े हुए हैं। पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए निर्धारित नियमों का पालन जरूरी है। ऐसे में बिस्कुट-चॉकलेट की दुकान के नीचे बने अंडरग्राउंड में 1080 पैकेट पटाखे रखे मिलने को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पटाखों को वहां कितने समय से रखा गया था और क्या आसपास के लोगों को इसकी जानकारी थी।

वर्जन
अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पटाखों की अवैध खरीद-फरोख्त और भंडारण से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिले में अभियान लगातार चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन कर पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-मार्तंड प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed