{"_id":"69e0f2f218237514a009bfa0","slug":"video-rozgar-sevaks-submit-memorandum-to-dm-and-bdo-in-ballia-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने डीएम सहित बीडीओ को सौंपा पत्रक, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने डीएम सहित बीडीओ को सौंपा पत्रक, VIDEO
उप्र ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बकाए मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इसदौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी किया। पत्रक में उल्लेख किया है कि हम ग्राम रोजगार सेवकों सहित मनरेगा कार्मिकों का मानदेय विगत सात से आठ माह का बकाया है। हम लोगों के खाते ईपीएफ के नाम पर काटे गए धनराशि अब तक हम लोगों के खातों में जमा नहीं कराया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि हम लोगों के मानदेय भुगतान के साथ ही ईपीएफ के पैसों को खातों में भेजा जाए। इसीक्रम में विकास खंड बेलहरी के ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय और ईपीएफ भुगतान न होने से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। रोजगार सेवकों का कहना है कि पिछले चार माह से मानदेय बकाया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बीडीओ को संबोधित ज्ञापन सौंपा।पत्रक में उल्लेख किया है कि मानदेय न मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई और परिवार के भरण-पोषण में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभागीय स्तर पर समस्या उठाने के बावजूद समाधान नहीं हुआ, जिससे मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा।जिला संगठन के निर्देश पर सभी ग्राम रोजगार सेवकों ने 16 अप्रैल से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। रोजगार सेवकों ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।इस दौरान निगमेन्द्र नाथ पाण्डेय, राहुल कुमार तिवारी, अमित सिंह, संजय कुमार सिंह संजय पांडेय, स्वर्ण प्रभा सिंह आदि रहे। रेवती: बकाए मानदेय भुगतान सहित अन्य मामलों को लेकर रोजगार सेवकों ने बीडीओ को पत्र भेजा। इस दौरान उन्होंने कलम बन्द हड़ताल करने का निर्णय लिया। पत्रक में रोजगार सेवकों ने उल्लेख किया है कि मनरेगा कार्मिकों का मानदेय विगत 4 से 8 माह का लम्बित है। इसके साथ ही ईपीएफ के नाम पर हम लोगों के मानदेय से कटौती की गई धनराशि को समय सीमा में जमा न होने के कारण खाता का संचालन भी अवरुद्ध हो गया है। रोजगार सेवकों ने मांग किया कि समस्याओं का निदान तत्काल किया जाए। इस मौके पर मदन कुमार यादव, वेद प्रकाश, मनोज पांडेय, गोविंद राम,सत्येंद्र कुमार, गुड़िया देवी,रेखा देवी,शीला देवी, खलील अंसारी,ज्ञान सिंह, सुनील यादव,विनय वर्मा, संजय कुमार तिवारी,राज बलि वर्मा आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।