फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   We will gather information about people through 40 questions for the assessment.

Ballia News: आकलन के लिए 40 सवालों से जुटाएंगे लोगों की जानकारी

Tue, 27 Oct 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
We will gather information about people through 40 questions for the assessment.
बलिया। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। 40 सवालों से लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में जनगणना के महत्व, आंकड़ों के संकलन और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कहा कि जनगणना से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इसके माध्यम से यह जानकारी प्राप्त होगी कि कितने परिवारों के पास आवास की सुविधा है, किन लोगों को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति कैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद में साक्षरता सहित विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं से जुड़े आंकड़ों का सटीक संकलन करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित एक से 40 तक के प्रश्नों और आंकड़े एकत्र करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रतिभागियों को 50-50 के समूहों में प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से जनगणना का द्वितीय चरण व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने की अपील की। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बांसडीह/बेल्थरारोड। जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को बांसडीह इंटर कॉलेज के सभागार में एसडीएम एवं उप जनगणना अधिकारी डॉ. पुष्कर मिश्रा ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना होगी। एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी।
उन्होंने कार्य को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। इस मौके पर तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रजनीश और खंड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, बेल्थरारोड के एनसीपी स्कूल में भी प्रशिक्षण शुरू हुआ। अपर जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता, एसडीएम शरद चौधरी और तहसीलदार राजू कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। पहले दिन सात कमरों में 319 प्रगणक और सुपरवाइजरों ने प्रशिक्षण लिया।

उन्हें गणना करने के तरीकों की जानकारी दी गई।लापरवाही पर सख्ती कार्रवाईकी चेतावनी दी गई। यहां कुल 1050 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण 10 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed