{"_id":"6adfa8f5778e7c7df00c7d41","slug":"accusation-of-breaking-into-a-house-committing-assault-and-snatching-money-ballia-news-c-190-1-ana1001-175922-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रुपये छीनने सहित घर में घुसकर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रुपये छीनने सहित घर में घुसकर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
बलिया। शहर के गोशाला रोड स्थित राजपूत नेउरी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, रुपये छीनने और घर में घुसकर हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मंदीप वर्मा की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद यह कार्रवाई हुई। मामले में दूसरे पक्ष की ओर से पहले ही वादी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। मंदीप वर्मा निवासी गौशाला रोड ने न्यायालय में आवेदन देकर आरोप लगाया कि एक जून 2026 की रात दुकान से घर लौट रहे थे। घर की गली के पास पड़ोसी राजकुमार वर्मा, उनके भाई राजेश और राजकुमार के पुत्र ऋषभ वर्मा मौजूद थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनकी जेब से 800 रुपये छीन लिए।
आरोपियों से बचने के लिए मंदीप अपने घर में भागे तो तीनों घर में घुस गए और लात-मुक्के तथा ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर उनकी मां तारा देवी, पिता शिव कुमार वर्मा, अनूप गुप्ता सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।