{"_id":"6a96db9ee501ef02ed040e4b","slug":"video-ganga-water-level-rises-in-ballia-water-enters-50-homes-in-nihora-nagar-in-ballia-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में गंगा का जलस्तर बढ़ा, निहोरा नगर के 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में गंगा का जलस्तर बढ़ा, निहोरा नगर के 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
बलिया में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। मंगलवार को इसकी सूचना पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लेखपाल और कानूनगो से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। बताया गया कि नगर के वार्ड नंबर 24 में करीब 50 घरों में पानी पहुंच गया है, जबकि वार्ड नंबर 11 में भी कुछ घर प्रभावित हुए हैं। जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए। सर्वे में प्रत्येक वार्ड में कितने मकानों में पानी पहुंचा है, कितने घर सुरक्षित हैं और कितनी गर्भवती महिलाएं प्रभावित क्षेत्रों में हैं, इसकी जानकारी जुटाने को कहा गया। उन्होंने सर्वे रिपोर्ट मंगलवार शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।