फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12 units to be set up for beekeeping; subsidies to be provided.

Ballia News: मधुमक्खी पालन के लिए लगेंगी 12 इकाइयां, मिलेगा अनुदान

Sun, 13 Sep 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
12 units to be set up for beekeeping; subsidies to be provided.
किसान मधुमक्खी पालन कर अपनी आय बढ़ा सकते है। इसके लिए जिले को 12 इकाई स्थापित करने के लिए लक्ष्य मिला है। किसानों को इकाई लगाने के लिए खुद खर्च करना पड़ेगा। जिसके बाद विभाग की ओर से 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान परंपरागत रूप से धान व गेहूं की खेती करते आ रहे है। जबकि मधु मक्खी पालन के जरिये भी कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। जिले में इस साल 12 इकाई स्थापित करने के लिए लक्ष्य मिला है प्रति इकाई में 50 बाॅक्स होंगे। प्रति इकाई तीन लाख 20 हजार रुपये व्यय करने है। इसके सापेक्ष उद्यान विभाग की ओर से 40 फीसदी अनुदान यानि एक लाख 28 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

.......................
इनसेट
मधुमक्खी पालन का उचित समय
मधुमक्खी पालन का उचित समय फरवरी से मार्च तक का होता है। जैसे ही मौसम गर्म होना आरंभ होता है। और फूल खिलने लगते है। किसान अपना छता स्थापित कर सकते है। इस समय फूलों की संख्या अधिक होती है। इससे मधुमक्खी की संख्या में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................

इनसेट
एक बाॅक्स में 25 लीटर शहद मिलता है
मधुमक्खी पालन में एक बाॅक्स से 25 लीटर शहद प्राप्त होता है। यह बाजार में 150 रुपये तक प्रति लीटर बिकती है। इससे किसान को सालाना करीब दो लाख रुपये तक आय होती है। परंपरागत से हट कर खेती करने से किसानों की आय बढ़ रही है। इसके लिए सरकार भी सहयोग दे रही है।

.............................
वर्जन
मधुमक्खी पालन के लिए शासन की ओर से वित्तीय वर्ष में जिले में 12 इकाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसान इसका लाभ उठा सकते है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जरूरी है।
-सीमा सिंह राणा, जिला उद्यान अधिकारी

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed