फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Alumni were felicitated.

Ballia News: पुरातन छात्रों को किया गया सम्मानित

Sun, 13 Sep 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Alumni were felicitated.
राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के संस्थापक दिवस पर रानी नीता कुंवर सभागार का उद्घाटन करती राज्य
राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज का संस्थापक दिवस शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया। स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कॉलेज पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने रानी नीता कुंवर सभागार का उद्घाटन फीता काटकर दिया। उन्होंने कहा कि राजा कृष्ण दत्त ने स्कूल की स्थापना कर जनपद को नई दिशा दी। शहर के मध्य स्थित यह शिक्षण संस्थान शिक्षा की अलख जगा रहा है। पूर्व एमएलएसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, आरएसकेडी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अखिलेश्वर शुक्ल, प्रबंधक डॉक्टर सत्यराम प्रजापति ने विचार व्यक्त किए। प्रोजेक्ट अलंकार में चयनित कॉलेज के भवन निर्माण एवं सांसद सीमा द्विवेदी के सहयोग से निर्मित सभागार का लोकार्पण हुआ। इस मौके पर डॉक्टर अनिल उपाध्याय, प्रो. शंभूराम, डॉ. अनिल सिंह, शिवभूषण चौबे, डॉक्टर विनय कुमार सिंह, संदीप मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, प्रेमचंद, डॉ. विश्वनाथ, रंजना चौरसिया, प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे, बृजभूषण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
इन्हें किया गया सम्मानित
स्थापना दिवस पर विद्यालय के पुरातन छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें कर्नल रामदास द्विवेदी, न्यायाधीश अभिषेक कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक प्रीति वर्मा, भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत रौनक अफरोज, एचडीएफसी बैंक की निकिता सिंह, जिला उद्योग में अधिकारी दीपक सेठ, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजीत कपूर, सीए अमित गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉक्टर नीरज सिंह, विद्यालय के उप प्रबंधक जियाराम यादव, सेवानिवृत्ति शिक्षक महाबल यादव, डॉक्टर आयुष उपाध्याय, शासकीय अधिवक्ता यादवेंद्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed