{"_id":"6afb5fe96a30620a800d6c68","slug":"bhumi-pujan-ground-breaking-ceremony-to-take-place-today-at-nandigram-in-the-dadri-fair-over-250-animals-have-arrived-ballia-news-c-190-1-bal1002-177317-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ददरी मेले के नंदीग्राम में आज होगा भूमि पूजन, 250 से अधिक पशु पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ददरी मेले के नंदीग्राम में आज होगा भूमि पूजन, 250 से अधिक पशु पहुंचे
विज्ञापन
ददरी मेला के नंदी ग्राम में बिक्री के लिए आई पड़िया की खरीदारी करते ग्राहक।संवाद
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले के पशु मेला क्षेत्र नंदीग्राम में मंगलवार को सुबह 11 बजे विधि-विधान से भूमि पूजन होगा। इसके साथ ही मेले की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, नंदीग्राम का संचालन नौ नवंबर से ही शुरू हो चुका है और पशुओं की आवक भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।
रविवार की रात पशुओं की एक खेप पहुंची। छठ महापर्व के बाद मेले में बड़ी संख्या में पशुओं और व्यापारियों के पहुंचने की उम्मीद है।
नंदीग्राम में बछिया और पड़िया लेकर पशु व्यापारी पहुंचने लगे हैं। वहीं, घोड़ों की मौजूदगी से पहले से ही मेले में चहल-पहल बनी हुई है। मंगलवार को होने वाले भूमि पूजन में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू भैया, विधायक केतकी सिंह, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और भरत सिंह शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ई. राजा, एडीएम अनिल कुमार, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल और सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। नगर पालिका परिषद की ओर से भूमि पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।