{"_id":"6ae8a3e555f7502164011bb0","slug":"video-ballia-farmers-union-demands-compensation-for-crop-destruction-caused-by-cyclone-arnab-warns-of-protest-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया: अर्नब चक्रवात से फसल बर्बादी पर किसान संघ ने मांगा मुआवजा, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: अर्नब चक्रवात से फसल बर्बादी पर किसान संघ ने मांगा मुआवजा, आंदोलन की चेतावनी
बलिया। चक्रवात से किसानों की खड़ी फसलों को हुए नुकसान के बाद भारतीय किसान संघ ने मुआवजे की मांग उठाई है। संगठन के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कराने, किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने और बैरिया विकासखंड के टीएस बंधे पर स्थित देवपुर रेगुलेटर से गाद हटाने की मांग की।
जल्द सर्वे कराकर दिया जाए मुआवजा
ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्व विभाग की टीम प्रभावित खेतों का जल्द सर्वे कर नुकसान का आकलन करे। इसके आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से फसली ऋण लेने वाले किसानों को बीमा कंपनी से भी क्षतिपूर्ति दिलाने की व्यवस्था की जाए। संघ ने संबंधित राजस्व कर्मियों को शीघ्र सर्वे पूरा करने का निर्देश देने की मांग की।
देवपुर रेगुलेटर से गाद हटाने की मांग
किसान संघ ने बैरिया विकासखंड के टीएस बंधे पर स्थित देवपुर रेगुलेटर में जमा गाद (सिल्ट) हटाने की मांग भी की। संगठन का कहना है कि रेगुलेटर की सफाई से जल निकासी सुचारु होगी और बंधे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
संघ ने चेतावनी दी कि समय रहते सर्वे और मुआवजे की कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जिलामंत्री राजीव सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, राजेश कुमार राय, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, दयानंद राय, रवींद्र सिंह, मुन्ना सिंह, आत्मानंद सिंह, उमाशंकर और दिग्विजय सिंह सहित दर्जनों किसान नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।